भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 

2nd Test Day 1

भारत की सधी शुरुआत

भारत ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 32 रन बनाए मयंक 26 और राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

मयंक पवेलियन लौटे

भारत को 36 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। मार्को जेन्सन ने मयंक अग्रवाल को विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया। वे 37 गेंदों पर 26 रन बना सके। राहुल और मयंक के बीच 86 गेंदों पर 36 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई।

पुजारा सस्ते में लौटे पवेलियन 

चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर से निराश किया। लगातार रन के लिए संघर्ष करने के बाद वह महज तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें डुएन ओलिवियर ने बावुमा के हाथों कैच कराया।

रहाणे फिर से फेल 

अजिंक्य रहाणे का निराशाजनक प्रदर्शन जारी।  उन्होंने एक बार फिर से सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। रहाणे पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर डुएन ओलिवियर की गेंद पर पीटरसन को कैच थमा बैठे।

हनुमा विहारी 20 रन बनाकर आउट

राहुल पवेलियन लौटे

भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, वह इसके बाद अपनी एकाग्रता  खो बैठे और मार्को जेन्सन की गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल का कैच रबाडा ने पकड़ा।  वह 133 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए।

चायकाल तक स्कोर 146/5

भारतीय टीम ने चायकाल तक पांच विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए। पंत 13 रन और अश्विन 24 रन बनाकर  क्रीज पर। भारत की शुरुआत खराब रही और 49 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। मयंक 26 रन, पुजारा 3 रन और रहाणे शून्य बना सके। इसके बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की।

पंत पवेलियन लौटे

भारत ने 156 रन पर छठा विकेट गंवाया। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए।  उन्हें मार्को जेन्सन ने विकेटकीपर वेरेन के हाथों कैच कराया।

भारत को सातवां झटका

157 रन पर भारत को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर शून्य पर आउट हुए। उन्हें ओलिवियर ने पीटरसन के हाथों कैच कराया। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन 42 रन और मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं।

भारत को आठवां झटका

भारत को 185 रन पर आठवां झटका लगा। मोहम्मद शमी नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने आउट किया।

भारत को नौवां झटका

भारत ने 187 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं।  रविचंद्रन अश्विन अच्छी पारी खेलने के बाद आउट हुए। वे 50 गेंदों पर 46 रन बना सके।  अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए।

भारतीय टीम 202 रन बनाकर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई। रबाडा ने सिराज को वेरेन के हाथों कैच कराकर भारतीय पारी समेट दी।  दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने 4 विकेट झटके। वहीं, ओलिवियर और रबाडा को तीन-तीन विकेट मिले।

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स मैदान में

डीन एल्गर और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।  वहीं, जसप्रीत बुमराह के हाथ में गेंद है।

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

14 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा।  मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट किया।  मार्करम सात रन बना सके।  फिलहाल कीगन पीटरसन और कप्तान डीन एल्गर क्रीज पर हैं।

पहले दिन का खेल खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए।  जवाब में खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर 11 रन और कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से एकमात्र विकेट मोहम्मद शमी ने लिया।