भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

पहला टेस्ट, तीसरा दिन

लोकेश राहुल आउट

लोकेश राहुल 123 रन बनाकर कगिसो राबादा की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने पकड़ा। रबादा की छोटी गेंद पर राहुल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स में लगकर कीपर के दस्तानों में चली गई।

राहुल के बाद रहाणे भी पवेलियन लौटे

लोकेश राहुल के बाद अजिंक्य रहाणे भी पवेलियन लौट चुके हैं।  लुंगी एनगिडी की गेंद पर विकेटकीपर  क्विंटन डिकॉक न उनका कैच पकड़ा।  रहाणे ने 48 रन बनाए।  एनगिडी की छोटी गेंद पर रहाणे कट शॉट खेलना चाहते थे,  लेकिन अतिरिक्त उछाल की वजह से गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गई।

भारत का छठा विकेट गिरा

तीसरे दिन की शुरुआत भारत  के लिए अच्छी नहीं रही है।  आठ ओवर के अंदर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।  राहुल और रहाणे के बाद अश्विन भी चार बनाकर आउट हुए।  रबादा ने अश्विन को केशव महाराज के हाथों कैच कराया।  अब पंत के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं।

पंत आउट

ऋषभ पंत लुंगी एनगिडी का पांचवां शिकार बने। एनगिडी की गेंद को पंत लेग साइड में खेलना चाह रहे थे, लेकिन अतिरिक्त उछाल की वजह से गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और रसी वन डर दुसें ने आसान कैच पकड़ा।

भारत का आठवां विकेट गिरा

शार्दुल ठाकुर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे, रबादा ने उनका विकेट लिया। शार्दुल ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर डिकॉक के पास चली गई।

भारत का नौवां विकेट गिरा

लुंगी एनगिडी ने भारत को नौवां झटका दिया।  उन्होंने शमी को डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। एनगिडी की गेंद पर शमी बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में चली गई। शमी ने आठ रन बनाए।

भारत की पहली पारी   327 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी 327 रन पर सिमट गई है। मार्को जैनसन की गेंद पर जसप्रीत बुमराह चौका लगाने के चक्कर में आउट हुए। विआन मुल्डर ने उनका कैच पकड़ा। बुमराह ने 14 रन बनाए।

अफ्रीका की पहली पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी शुरू। सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम और डीन एल्गर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए जसप्रीत तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं।

अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया है। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। एल्गर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।

लंच के समय अफ्रीका का स्कोर 21/1

तीसरे दिन लंच के समय अफ्रीका के एडेन मारक्रम और पीटरसन क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में एल्गर के आउट होने के बाद इन दोनों ने लंच तक अपनी टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। अफ्रीका ने 21 रन बना लिए हैं और उसके नौ विकेट सुरक्षित हैं।

शमी ने अफ्रीका को दूसरा झटका दिया

लंच के बाद मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने पीटरसन को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 15 रन बनाए। शमी की अंदर आती गेंद पर पीटरसन ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से में लगकर स्टंप में जा लगी।

अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने अफ्रीकी ओपनर एडन मारक्रम को क्लीन बोल्ड किया। शमी की यह गेंद एंगल के साथ अंदर की तरफ आ रही थी, लेकिन पिच पर गिरने के बाद थोड़ी सीधी हो गई। मारक्रम ने गेंद की लाइन पर खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले के करीब से निकलकर ऑफ स्टंप पर लगी।

अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया है। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। एल्गर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।